BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेंदुए के हमले में 9 साल के मासूम की मौत:बहराइच में नल...

तेंदुए के हमले में 9 साल के मासूम की मौत:बहराइच में नल पर पानी पीने गया था बच्चा, परिजनों को मिलेगी सहायता

0
0


बहराइच के कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली इलाके में तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे बड़खड़िया गांव में हुई। राजवीर रात में घर के पास नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। स्वर्गीय राजू का बेटा राजवीर नल पर पानी पी रहा था, तभी तेंदुए ने उसे दबोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ राजवीर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण घायल बच्चे को तत्काल सुजौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने राजवीर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग देगा सहायता राशि प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जल्द ही मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और वनकर्मियों पर उठाए सवाल घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद समय पर एंबुलेंस और वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मदद मिलती तो स्थिति अलग हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here