सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के शिवाजी नगर वार्ड में स्थित गोपाल नगर तिराहा इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। बड़े वाहनों के शहर में आने का कोई तय समय नहीं होने से यहां दिनभर भीड़ लगी रहती है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। गोपाल नगर तिराहा शहर के कई रास्तों को जोड़ता है और यह एक व्यस्त चौराहा है। बड़े वाहनों के पहुंचने से यहां हालात और बिगड़ जाते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने वालों को भी रास्ता निकालने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के आने का समय तय नहीं होने से जाम की समस्या बनी हुई है। उनका सुझाव है कि अगर भारी वाहनों के शहर में आने का समय तय कर दिया जाए और भीड़ वाले समय में उन्हें रोका जाए, तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को होती है। थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग जाता है। तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं होने से हादसे का डर भी बना रहता है। नगरवासियों ने मांग की है कि सिर्फ पुलिस की ड्यूटी लगाने के बजाय बड़े वाहनों के शहर में आने का एक तय समय निर्धारित किया जाए। साथ ही, जाम के मुख्य कारणों को पहचान कर एक स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि लोगों को रोज के जाम से राहत मिल सके। इस मामले में सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि उन्हें गोपाल नगर तिराहे पर जाम की समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए तिराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और जाम से राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































