BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भटपुरवा खुर्द में रातभर बारिश से रास्तों पर जलभराव:ग्रामीणों को आने-जाने में...

भटपुरवा खुर्द में रातभर बारिश से रास्तों पर जलभराव:ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, नाली न होने से हर साल दिक्कत

0
5

श्रावस्ती जिले के इकौना स्थित भटपुरवा खुर्द गांव में बीती रात हुई तेज बारिश से कच्चे रास्तों पर पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर हुई बारिश के कारण गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और गली-मोहल्लों में घुटने तक पानी और कीचड़ जमा हो गया है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और मजदूरों को फिसलन भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर लोग फिसलकर गिरते भी देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नालियां नहीं हैं, जिस वजह से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही रास्ते तालाब जैसे बन जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने और रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here