BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश जमुनहा में भाकियू टिकैत ने जनसमस्याओं पर खोला मोर्चा:बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,...

जमुनहा में भाकियू टिकैत ने जनसमस्याओं पर खोला मोर्चा:बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

0
1
जमुनहा में भाकियू टिकैत ने जनसमस्याओं पर खोला मोर्चा:बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जमुनहा को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन, सड़क जाम और पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। यूनियन के ब्लॉक प्रभारी तिलक राम यादव ने ज्ञापन में कई अहम मुद्दे उठाए हैं। शिकारी चौड़ा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अधूरा है। सोख्ता गड्ढा न बनने के कारण ग्रामीणों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। वहीं, लाभार्थी परमेश्वर को शौचालय की पहली किस्त मिली, जिससे उसने निर्माण करा लिया, लेकिन दूसरी किस्त अभी तक नहीं भेजी गई है। बिजली संकट भी एक बड़ी समस्या है। जमुनहा ब्लॉक के उटराहुआ पावर हाउस से सिर्फ 10 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। हरदत्त नगर गिरंट ग्राम पंचायत में बंदरों का आतंक है। किसान, मजदूर, व्यापारी और आम लोग बंदरों से परेशान हैं। बंदर फसलें खराब कर रहे हैं और लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। यूनियन ने इन्हें पकड़वाकर सुरक्षित जगह छोड़ने की मांग की है। हरदत्त नगर गिरंट के काशी पुरवा में कैलाश यादव के घर से बलिदान पुरवा तक आरसीसी रोड पर इंटरलॉकिंग निर्माण और साफ-सफाई की मांग भी की गई है। जमुनहा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने और बेकार हो चुके हैंडपंपों की जगह नए हैंडपंप लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि अगर बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।