मिठौरा विकासखंड के सोहगौरा ग्राम सभा के समय टोला में ग्रामीण नाली और सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी की सप्लाई के लिए घरों तक पाइप बिछा दिए गए हैं, लेकिन गंदे पानी की निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनाई गई है। इसी वजह से यह समस्या बनी हुई है। गांव की सड़कें आज भी कच्ची हैं। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। कीचड़ और पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किल होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान को भी इस बारे में बताया गया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला और करीब पांच साल बीत गए। ग्रामवासी शिवकुमारी, राजकिशोर, उधो, माधव, अमोला, भानमती और चंद्रावती समेत अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
महराजगंज में दिव्यांग से गैंगरेप,हत्या और जमीन कब्जे पर धरना:जनहित किस...
जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनहित किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने इस...







































