BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश रामपुर पैडा गांव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने...

रामपुर पैडा गांव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से कीचड़ और बदबू फैली, ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
5
रामपुर पैडा गांव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से कीचड़ और बदबू फैली, ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा

श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकास खंड के रामपुर पैडा गांव में नाली और सफाई की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर नाली न होने के कारण गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को रोज दिक्कतें हो रही हैं। सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा होने से कीचड़ और फिसलन रहती है। ग्रामीण रमेश, वीरेंद्र, पप्पू गौतम और विनय गुप्ता ने बताया कि इस रास्ते से गुजरते समय लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। इससे कपड़े गंदे होते हैं और चोट लगने का भी डर रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी और बदबू से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गांव में जल्द नाली बनाई जाए और नियमित सफाई हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आसपास के लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तुरंत दखल देने की मांग की है, ताकि इस समस्या का समाधान जल्द हो सके।