BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश द्वारिकागांव बाग में पानी टंकी के गेट पर गंदगी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान,...

द्वारिकागांव बाग में पानी टंकी के गेट पर गंदगी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
2
द्वारिकागांव बाग में पानी टंकी के गेट पर गंदगी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के द्वारिका गांव बाग में लगी पानी टंकी के गेट के सामने गंदगी का ढेर लगा है। टंकी के आसपास और गेट के बगल में कूड़ा-कचरा भरा पड़ा है। कूड़े से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी की वजह से मच्छरों की बढ़ोतरी हुई है। उन्हें आशंका है कि अगर समय रहते कूड़ा नहीं हटाया गया, तो डेंगू, मलेरिया और दूसरी संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। यह पानी टंकी पूरे गांव में पानी की सप्लाई का मुख्य जरिया है। ऐसे में इसके पास गंदगी होने से पानी के खराब होने का भी खतरा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द कूड़ा हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा करने से बड़ी बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा।