BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश माल्ही चौराहा पर दुकानों में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल:बिरयानी सहित चाय-नाश्ते की...

माल्ही चौराहा पर दुकानों में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल:बिरयानी सहित चाय-नाश्ते की दुकानों पर खुलेआम हो रहा उपयोग

0
4

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के माल्ही चौराहा पर बिरयानी की दुकान में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं, गैस दलालों द्वारा चोरी-छिपे घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का भी आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, माल्ही चौराहा पर चाय-नाश्ते और खाने-पीने की दुकानों में कमर्शियल की जगह घरेलू लाल सिलेंडर का उपयोग हो रहा है। नियमों के खिलाफ होने के बावजूद पूर्ति विभाग और गैस एजेंसियां इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलता, वहीं दुकानदारों को ब्लैक में आसानी से सिलेंडर मिल जाते हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा है। इस बारे में श्रावस्ती के एफएसओ संजय जायसवाल ने बताया कि जल्द ही पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि माल्ही चौराहा व चमरपुरवा चौराहा पर घरेलू सिलेंडर के गैरकानूनी इस्तेमाल और कालाबाजारी की जांच कर कार्रवाई करें।