श्रावस्ती की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। लोकसभा 58 श्रावस्ती से पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी दद्दन खान आज AIMIM की सदस्यता लेंगे। उन्होंने बताया कि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के श्रावस्ती दौरे के दौरान वे पार्टी में शामिल होंगे। हाजी दद्दन खान ने बताया कि वे काफी समय से बहुजन समाज पार्टी के लिए क्षेत्र में काम कर रहे थे और पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। उनके मुताबिक, श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने करीब एक महीने तक इंतजार किया, लेकिन ऊपर से कोई जवाब नहीं मिला। हाजी दद्दन खान ने कहा कि क्षेत्र की जनता के प्यार और समर्थन के साथ-साथ लोगों के कहने पर उन्होंने AIMIM में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने 289 विधानसभा भिनगा और पूरे श्रावस्ती जनपद के लोगों को आने वाली कजरी तीज की बधाई भी दी। आज AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के स्वागत में कई जगहों पर कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें भंगहा मोड़, भिनगा ईदगाह चौराहा, मंगल भट्टा, चकवा, भुजंगा चौराहा, बन्ठिहवा, लक्षणपुर बाजार, जोखवा बाजार और मधवापुर चौराहा शामिल हैं। शाम साढ़े पांच बजे सिरसिया स्थित हाजी दद्दन खान के आवास पर भी एक कार्यक्रम होगा। हाजी दद्दन खान के इस राजनीतिक फैसले के बाद 289 विधानसभा भिनगा क्षेत्र की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर आज होने वाले AIMIM के कार्यक्रम और हाजी दद्दन खान के पार्टी में शामिल होने पर टिकी है।
दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का सम्मान:अंडर-19 वॉलीबॉल बालक टीम...
महराजगंज के चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जनपद और...





































