BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी भरा,...

पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी भरा, स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी

0
2
पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी भरा, स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में पासी पुरवा से सेमगढ़ा चौराहा जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से खराब है। यहां सड़क पर हमेशा पानी और कीचड़ भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले इस रास्ते पर खड़ंजा लगाया गया था। लेकिन समय के साथ वह खड़ंजा टूट गया और अब वहां सिर्फ कीचड़ और पानी ही दिखता है। यह सड़क सिर्फ एक गांव को नहीं, बल्कि कई गांवों और चौराहों को जोड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। सुबह जब वे स्कूल निकलते हैं, तो कीचड़ और पानी से उनके जूते और कपड़े गंदे हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह दिक्कत और बढ़ जाती है। रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को इसी खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। गांव वालों ने सरकारी अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क को जल्दी ठीक कराया जाए। उन्होंने सड़क को ऊंचा करके पक्की सड़क बनाने की बात कही है, ताकि पानी भरने की दिक्कत खत्म हो और लोगों को आने-जाने में आसानी हो।