BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग शादी में महिला की चुपके से बनाई तस्वीरें, अश्लील एडिट कर रिश्तेदारों...

शादी में महिला की चुपके से बनाई तस्वीरें, अश्लील एडिट कर रिश्तेदारों को भेजीं…बलिया में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला

0
6

UP: बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी समारोह में शामिल होने पहुंची महिला की आरोपी ने चुपके से तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में इन तस्वीरों और वीडियो को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया।

अनजान नंबरों से लगातार आ रहे थे फोन

पीड़िता के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उसके मोबाइल पर अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल आ रही थीं। फोन करने वाला उससे बातचीत करने और नजदीकी बढ़ाने का दबाव बना रहा था। महिला के विरोध के बावजूद आरोपी ने कॉल करना बंद नहीं किया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार और लक्ष्मनपुर गांव, थाना नरही का निवासी बताया।

Also Read: Amethi: अमेठी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल और वार्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

फोटो-वीडियो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजे

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में गई थी, जहां आरोपी भी पहुंचा था। इसी दौरान उसने महिला की तस्वीरें और वीडियो कथित तौर पर चोरी-छिपे बना लिए। इसके बाद उन्हें आपत्तिजनक रूप देकर पीड़िता के साथ-साथ उसके परिजनों और रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी

आपत्तिजनक सामग्री भेजे जाने का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। लोक-लाज और डर के चलते महिला ने शुरुआत में मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि, मानसिक उत्पीड़न बढ़ने के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

ALSO READ: Mathura: राया में खेत के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव, बाइक से गांव लौट रहा था मृतक

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

परिजनों ने आरोपी से बात कर मामले को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने फोन बंद कर दिया और नंबरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बांसडीह कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)