BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में अनियंत्रित ट्रेलर ने युवक को रौंदा:मौके पर मौत, हादसे के...

बस्ती में अनियंत्रित ट्रेलर ने युवक को रौंदा:मौके पर मौत, हादसे के बाद चालक फरार

0
7

बस्ती जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के महदेवा-सोहिला मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1.40 बजे यह घटना हुई। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने युवक को रौंद दिया। युवक सड़क पर गिर गया और ट्रेलर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। जानकारी मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है पुलिस फरार चालक और ट्रेलर की तलाश कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महदेवा-सोहिला मार्ग काफी संकरा है। इस वजह से यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बारीघाट प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। उन्होंने पहले भी कई बार अधिकारियों को पत्र और ज्ञापन दिए हैं, लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण में देरी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोग जिम्मेदार विभागों से नाराज हैं। उन्होंने मार्ग का जल्द चौड़ीकरण करने, यातायात व्यवस्था ठीक करने और हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।