महराजगंज में 69 साल के जंत्री गौड़ के लिए सरकारी रिकॉर्ड में खुद को मृत देखना किसी सदमे से कम नहीं था। ग्राम पंचायत की जांच रिपोर्ट में उनके नाम के आगे ‘मृतक’ दर्ज कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी पेंशन भी रोक दी गई। कई दिनों तक खाते में पेंशन नहीं आने पर वह इसकी जानकारी करने समाज कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंचे। वहां कंप्यूटर पर अपना स्टेटस ‘मृतक’ देखकर वह हैरान रह गए और जिला समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। यह मामला मिठौरा ब्लॉक के सोहगौरा गांव का है। बैंक खाते में कोई दिक्कत जंत्री गौड़ ने बताया कि काफी समय से पेंशन नहीं मिल रही थी, तो उन्हें लगा कि शायद बैंक खाते में कोई दिक्कत है। इसी की जानकारी के लिए वह समाज कल्याण विभाग गए थे। वहां कंप्यूटर ऑपरेटर ने उन्हें बताया कि वेरिफिकेशन सूची में उनके नाम के आगे ‘मृतक’ लिखा है और इसी वजह से उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। यह सुनकर वह चौंक गए। इसके बाद उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को शिकायत दी और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जंत्री गौड़ की शिकायत मिल गई है। बुजुर्ग की पेंशन फिर से शुरू इस मामले में ब्लॉक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद लखनऊ से संबंधित डेटा ठीक कराकर बुजुर्ग की पेंशन फिर से शुरू कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच भी होगी, ताकि यह पता चल सके कि जांच रिपोर्ट में जीवित बुजुर्ग को ‘मृतक’ किसने दर्ज किया।
श्रावस्ती में नाबालिगों के शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:डांस पार्टी...
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में डांस पार्टी के नाम पर महाराष्ट्र से लाई गईं दो नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में पुलिस...




































