मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री मातृ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं और योजना का लाभ लिया। सीएचसी मल्हीपुर में गर्भवती महिलाओं की जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही, 57 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी मुफ्त में किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी। सीएचसी मल्हीपुर के डॉ. रविंद्र सोनकर ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच कराना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मातृ योजना से गर्भवती महिलाओं को जरूरी जांच और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिल रही हैं, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ नर्स दीपा, शिवांगी शर्मा, खुशबू और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर आई महिलाओं को नियमित जांच कराने, डॉक्टरों की सलाह मानने और गर्भावस्था के दौरान किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने के लिए जानकारी दी गई।
Home उत्तर प्रदेश गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच:मल्हीपुर सीएचसी में 57 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हुआ,...
लालगंज में ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत:घर लौटते समय...
लालगंज थाना क्षेत्र के सायला गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में...




































