BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार जौनपुर में सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जौनपुर में सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जौनपुर: जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जौनपुर पहुंचे वही घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया कि। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सुरेरी थाना पर तैनात सिपाही अभिषेक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ: Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

मृतक सिपाही गोरखपुर जनपद का निवासी बताया जा रहा है और वह सुरेरी थाने में तैनात था। अचानक हुई इस घटना से साथी पुलिसकर्मियों में भी शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें

हालांकि, सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

सुरेरी थाने में तैनात एक युवा सिपाही की इस तरह हुई मौत ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post जौनपुर में सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप appeared first on Breaking Tube.