BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: बहराइच में सड़क किनारे मिला 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव,...

UP: बहराइच में सड़क किनारे मिला 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

UP: बहराइच जनपद के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब महाराजगंज गांव स्थित टोल प्लाजा से पहले आसाम रोड के किनारे झाड़ियों में करीब 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ALSO READ: अमेठी में घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव

संबंधित खबरें

शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही मृतक के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की संभावना है।

 

 

The post UP: बहराइच में सड़क किनारे मिला 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat