श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में नासिरगंज महादेवा ग्राम पंचायत के काला गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह सड़क कहारनपुरवा, काला और नासिरगंज बाजार को जोड़ती है। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और किसान इसी रास्ते से आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी इस रास्ते की हालत नहीं सुधरी है। कई बार सिर्फ पत्थर डालकर काम छोड़ दिया जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। काला गांव के किसान बबलू (35 वर्ष) ने बताया कि चार महीने से सड़क पर सिर्फ गिट्टी पड़ी है, पक्की सड़क नहीं बनी। बारिश में ट्रैक्टर तक नहीं निकल पाता। बच्चों को स्कूल ले जाने में बहुत दिक्कत होती है। कई बार बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बुजुर्ग ग्रामीण राजितराम (60 वर्ष) ने कहा कि वे लोग कई बार प्रधान और ब्लॉक में शिकायत कर चुके हैं। बरसात में बीमार लोगों को खाट पर लादकर ले जाना पड़ता है, क्योंकि एम्बुलेंस गांव के अंदर तक नहीं आ पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता। गृहिणी राजवंती देवी (40 वर्ष) ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। इससे बदबू और मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। बाजार जाने के लिए भी इसी कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि नासिरगंज बाजार की सड़कों का भी यही हाल है। खराब सड़क के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि काला गांव की इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो।
काला गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत:ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती
और पढ़ें
›
लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन:2800 ग्रेड-पे समेत लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग
›
समूह से जुड़कर प्रियंका ने 3लाख से शुरू किया पशुपालन:बस्ती में पति भी लौटे, अब हर महीने कमा रहे 25 हजार रुपये
›
श्रावस्ती के संभारपुरवा गांव में 8 दिन से बिजली ठप:आंधी-तूफान से टूटे पोल, सप्लाई बहाल होने की उम्मीद
›
पयागपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व संबंधी कामकाज ठप, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
संबंधित खबरें





































