महराजगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त मित्रलाल खनाल को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था, जिसके आधार पर उसे पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त मित्रलाल खनाल (45) नेपाल के झापा जिले के दमक का रहने वाला है। उसका मौजूदा पता मथुरा के वृंदावन बांगर में वैष्णव नगर है। वह सोनौली थाने में दर्ज केस नंबर 77/2026 में वांछित था। यह केस धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) BNS और 34 आधार अधिनियम के तहत दर्ज है। लुक आउट सर्कुलर के चलते मित्रलाल खनाल को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इसकी सूचना सोनौली पुलिस को मिली। सोनौली पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर अभियुक्त को हिरासत में लिया। उसे गिरफ्तार कर महराजगंज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल बबलू यादव, कांस्टेबल अनूप मिश्रा और कांस्टेबल रोहित रावत शामिल थे।
दिल्ली एयरपोर्ट से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:सोनौली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर के आधार पर पकड़ा, कोर्ट में पेशी
और पढ़ें
›
लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन:2800 ग्रेड-पे समेत लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग
›
समूह से जुड़कर प्रियंका ने 3लाख से शुरू किया पशुपालन:बस्ती में पति भी लौटे, अब हर महीने कमा रहे 25 हजार रुपये
›
श्रावस्ती के संभारपुरवा गांव में 8 दिन से बिजली ठप:आंधी-तूफान से टूटे पोल, सप्लाई बहाल होने की उम्मीद
›
पयागपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व संबंधी कामकाज ठप, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
संबंधित खबरें





































