श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बागवानी के मजरा टोर्री में प्राथमिक विद्यालय के पास का रास्ता लंबे समय से जलभराव और गंदगी से भरा है। यह समस्या हर मौसम में बनी रहती है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली न होने के कारण यहां पूरे साल जलभराव रहता है। बच्चे इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। गांव के नारायन, सुखराम, बुधराम, लवकुश, हरिशंकर, हरीश और विशंभर जैसे लोगों ने बताया कि उन्हें भी घर से बाहर निकलने में दिक्कत होती है। सभी ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत को देखते हुए जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराया जाए। इससे स्कूली छात्रों और गांववालों को इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
और पढ़ें
›
बाबा रामप्रकाश मंदिर में अयोध्या के फूलों से हुआ श्रृंगार:शयन आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर परिसर भक्तिमय हुआ
›
भटपुरवा खुर्द में तेज हवा से टीन उड़ा, पेड़ गिरे:इकौना तहसील के ग्रामीणों को भारी नुकसान, बिजली सप्लाई भी ठप
›
बस्ती के दुद्राछ गांव में बारिश से जलजमाव:सरकारी नल पर पानी भरा, मच्छर और कीड़े पनपने का खतरा बढ़ा
›
कतर्नियाघाट में सरयू नहर में मिला वयस्क बाघ का शव:मोतीपुर रेंज के हसुलिया पुल के नीचे पानी में तैरता मिला, वन विभाग जांच में जुटा
संबंधित खबरें









































