BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में तेज हवा से बिजली पोल पर पेड़ गिरा:ट्रांसफार्मर टूटा, एक...

कप्तानगंज में तेज हवा से बिजली पोल पर पेड़ गिरा:ट्रांसफार्मर टूटा, एक मकान भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पगार गांव में शनिवार को तेज हवा के कारण एक विशालकाय पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। इससे बिजली का ट्रांसफार्मर भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से इलाके की बिजली सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है। पंडित शिवपूजन तिवारी के घर के सामने बाग में खड़ा यह पेड़ अचानक गिरा। पेड़ का एक हिस्सा उनकी चन्नी पर भी गिरा, जिससे वहां बंधे मवेशियों के रहने और चारे की व्यवस्था पर असर पड़ा। इसी गांव में त्रियंबक पांडेय के घर पर भी यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इन दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। उन्होंने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त बिजली पोल और ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है। साथ ही, त्रियंबक पांडेय के क्षतिग्रस्त मकान का भी जल्द निरीक्षण कराने को कहा है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat