BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों...

श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों में चौपाल लगाने का फैसला

0
1

जन कल्याण ट्रस्ट श्रावस्ती ने सामुदायिक भवन में नशा मुक्ति जागरूकता बैठक की। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट की सचिव नरगिस खातून और सदस्य पुष्पा ने की। बैठक में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक असर पर बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय है। नरगिस खातून ने कहा, “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो।” ट्रस्ट का लक्ष्य श्रावस्ती के हर गांव को नशा मुक्त बनाना है। बैठक में कई फैसले लिए गए। अगले 15 दिनों में जिले के 5 गांवों में नशा मुक्ति चौपाल लगेगी। स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता रैली और पोस्टर अभियान चलेगा। नशा पीड़ित परिवारों की काउंसलिंग कर उन्हें समाज से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता, युवा मंडल के सदस्य और ट्रस्ट के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आखिर में सभी ने “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत” की शपथ ली।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat