बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा बाजार में हनुमानगढ़ी मंदिर व आसपास के ग्रामीण 15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। आंधी-तूफान में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर और खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। महंत गिरजेश दास जी महाराज ने हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत की। दो दिन में बिजली शुरू करने का आश्वासन मिला, पर 15 दिन बाद भी स्थिति वैसी ही है। शिकायत संख्या PU20092605605 है। शाम छह बजे के बाद मंदिर और आसपास के घर अंधेरे में डूब जाते हैं। खाना बनाने और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। परीक्षाओं के कारण उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर और खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने खराब बिजली तारों को भी ठीक कराने की अपील की, ताकि भविष्य में खतरा न हो।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› सीएचसी मल्हीपुर में सफाई:श्रावस्ती के जमुनहा में चला अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक › नानपारा कोतवाली में दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर पीस कमेटी बैठक:अधिकारियों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की › पनियरा मे करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:धान का बोझा ढोते समय हादसा, तीन बहनों में इकलौता भाई; परिवार में मातम पसरा › श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों में चौपाल लगाने का फैसला— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें











































