BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में तीन दिन की बारिश से पेड़ गिरे:आवागमन ठप, किसानों की...

श्रावस्ती में तीन दिन की बारिश से पेड़ गिरे:आवागमन ठप, किसानों की फसलें बर्बाद; ग्रामीणों ने खुद रास्ते साफ किए

श्रावस्ती जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन पर असर डाला है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश न होने से वे सिंचाई के लिए परेशान थे। अब इस लगातार बारिश से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। रास्ते में गिरे पेड़ों के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही पेड़ों की टहनियां काटना शुरू कर दिया। वे जल्दी से रास्ते साफ करने में जुट गए, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat