बस्ती जिले के कप्तानगंज में सर्वजन सेवा ट्रस्ट ने एक असहाय महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को ग्राम कुसमौर निवासी रूपा गुप्ता को सहयोग दिया। रूपा गुप्ता अपनी 8 साल की दिव्यांग बेटी अंकिता की अकेले देखभाल करती हैं। बचपन में गंभीर चोट लगने के कारण अंकिता चलने और बोलने में असमर्थ हो गई थी। परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने परिवार की स्थिति देखने के बाद उन्हें मदद पहुंचाई। उन्होंने आगे भी हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। ट्रस्ट का कहना है कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
और पढ़ें
›
आंधी-बारिश से 4168 पोल, 474 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:डीएम ने ग्रामीण इलाकों में जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए
›
सोनवा में कच्चा मार्ग बारिश में कीचड़ से भरा रास्ता:लोगों को आने-जाने में परेशानी, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते; बदबू और मच्छरों का प्रकोप
›
छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई:कप्तानगंज के एसडीजी इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ
›
मुजुरी में नाले में मिला बिहार के युवक का शव:नाले में कूदने की सूचना पर पुलिस ने बाहर निकाला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संबंधित खबरें











































