BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में नाला सफाई में खानापूर्ति का आरोप:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बैरियर चौराहा...

जमुनहा में नाला सफाई में खानापूर्ति का आरोप:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बैरियर चौराहा के पास, जलकुंभी और कूड़े से पटा नाला

0
3

श्रावस्ती जिले के जमुनहा-बहराइच राजमार्ग पर बैरियर चौराहा के पास नाले की सफाई में खानापूर्ति का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने जेसीबी से सिर्फ नाम मात्र की सफाई की है। कॉलोनी के चारों तरफ नाला अभी भी जलकुंभी और कूड़ा-कचरे से भरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी जमुनहा से की थी, फिर भी नालियों की सफाई अधूरी है और जलकुंभी वैसी ही बनी हुई है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द पूरी नाली साफ कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat