श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के इमलिया गांव में ग्रामीण जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। पानी जमा होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने का डर है। गांव की इंटरलॉकिंग सड़क कई जगह से टूट गई है। गड्ढों में पानी भरने से बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई, जलभराव से राहत और सड़क की मरम्मत की मांग की है।
और पढ़ें
›
नेपाल: विदेश मंत्री शिशिर खनाल जलवायु सम्मेलन के लिए फिजी रवाना
›
बाबा रामप्रकाश मंदिर में अयोध्या के फूलों से हुआ श्रृंगार:शयन आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर परिसर भक्तिमय हुआ
›
नेपाल: तेजी से फैल रहा स्क्रब टाइफस, 9,872 संक्रमित, 22 की मौत
›
भटपुरवा खुर्द में तेज हवा से टीन उड़ा, पेड़ गिरे:इकौना तहसील के ग्रामीणों को भारी नुकसान, बिजली सप्लाई भी ठप
संबंधित खबरें










































