मल्हीपुर के बालापुर रेतहिया गांव में शुक्रवार को धान के खेत में काम कर रही अनारा देवी (पत्नी शिवकुमार) को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और अनारा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से महिला को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
और पढ़ें
›
महराजगंज में गुरु गोरखनाथ नगर में टूटी नालियों से जलभराव:वार्डवासी परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
›
पाकिस्तान में सरकार-पीटीआई वार्ता बेनतीजा, लॉन्ग मार्च पर अड़ा विपक्ष
›
विधायक अजय सिंह ने परसरामपुर में ‘सेवा सेतु अभियान’:5 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविरों का 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक होगा आयोजन
›
सांसद ने एक दिवसीय खेलकूद समारोह का किया शुभारंभ:रिसिया में कहा- बच्चे मन लगाकर खेलें, परिवार-देश का नाम रोशन करें
संबंधित खबरें










































