Home उत्तर प्रदेश बहराइच के सर्रा कलां-बंजारा बगिया मार्ग जर्जर:सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़,...

बहराइच के सर्रा कलां-बंजारा बगिया मार्ग जर्जर:सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़, ग्रामीणों का चलना मुश्किल

0
10


बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड में सर्रा कलां से बंजारा बगिया को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बहुत खराब हालत में है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से पूरा रास्ता कीचड़ में बदल गया है, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह रास्ता सर्रा कलां के लोगों के आने-जाने का मुख्य साधन है। यहां ईंट का खड़ंजा बिछा है, लेकिन सही रखरखाव और नाली न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। कीचड़ में इतनी फिसलन है कि बाइक और साइकिल से निकलना खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर चोटिल हो रही हैं। जोगिंदर, सरदार सिंह, जवाहर लाल, किशन मौर्य और अरुण शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द पक्का बनाया जाए, ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here