संजय कुमार खरवार | महराजगंज3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने इन मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि ये मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार, विद्यालय और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।
इस मौके पर प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, सभासद ऋषिकेश पटेल, सभासद राणा पटेल, सभासद लालजी गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि नुरुउल्लाह, मनोनीत सभासद राजीव द्विवेदी, मनोनीत सभासद जगदीश निषाद, मनोनीत सभासद मुरारी लाल निगम और मनोनीत सभासद मेवालाल कनौजिया मौजूद रहे। इनके अलावा, कई स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
































