महराजगंज के पड़री खुर्द गांव की आठ माह की गर्भवती पूनम देवी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। मंगलवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की जेठानी नंदनी (रमेश गौड़ की पत्नी) ने इलाज की पूरी कहानी बताई। उनके मुताबिक, पूनम की तबीयत बिगड़ने पर परिवार दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की तैयारी कर रहा था। लेकिन मायके वालों के दबाव में उसे महराजगंज स्थित मातेश्वरी हॉस्पिटल में डॉ. अनुराधा के यहां भर्ती कराया गया। नंदनी ने बताया कि 4 अगस्त को ऑपरेशन के दौरान पूनम के पेट में ट्यूमर होने का पता चला। इसके बाद 5 सितंबर को नवजात की मौत हो गई। पूनम की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। पूनम के ससुर केदार गौड़ ने बताया कि बहू के इलाज के लिए उन्होंने खेत गिरवी रखने के साथ उधार भी लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई परशुराम, सुजीत कुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल बंद था।
भारत दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को मोदी के...
मॉस्को| नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आगामी 11 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन...






































