श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के खेत से लगभग 500 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए गए। इस घटना से पीड़िता को करीब 5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़िता ने थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। यह घटना 31 अगस्त 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे ग्राम परसोहना में हुई। पीड़िता किरन वर्मा पत्नी इन्द्रजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के ही माता प्रसाद (पुत्र पेशकार वर्मा), जदी प्रकाश (पुत्र राम प्रसाद वर्मा) और राम फकीरे (पुत्र छंगा वर्मा) ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनके खेत में लगे पेड़ों को कुल्हाड़ी और बाँके से काट दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों और उनके परिवार के बीच पूर्व से ही आपसी विवाद चला आ रहा है। इसी पुरानी रंजिश के तहत आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। किरन वर्मा ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सरकश और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जिससे उनका परिवार काफी परेशान और भयभीत है। किरन वर्मा ने 1 सितंबर 2026 को मल्हीपुर थाने में नामजद प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के विरुद्ध समुचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
दबंगों ने पुरानी रंजिश में काटे यूकेलिप्टस के पेड़:पीड़िता को 5 लाख का नुकसान, थाने में नामजद तहरीर