शोहरतगढ़ में बानगंगा नदी बैराज के पानी में कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान झरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद मजीद के रूप में हुई है। वह मंगलवार को बैराज के फाटक संख्या 16 के उत्तर दिशा में बने कंक्रीट के बेंच पर बैठा था। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति को नदी में कूदता देख मछुआ समुदाय के लोग, बैराज कर्मी और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उसे बचाने के लिए जाल भी डाला गया। जाल की मदद से जब युवक को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी सकीना और उसकी बारह व सात साल की दो नाबालिग बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार राय, उप निरीक्षक राजकुमार यादव और परमानंद राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है।
बानगंगा नदी बैराज में कूदकर व्यक्ति ने दी जान:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल