शोहरतगढ़ क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां बॉर्डर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने अचानक जांच अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के कागजात, लोड क्षमता और दूसरे जरूरी मानकों की बारीकी से जांच की गई। एआरटीओ संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस जांच में कुल 30 भारी मालवाहक वाहनों के कागजात और लोड क्षमता की जांच की गई। इनमें से 8 वाहनों के कागजात और लोड क्षमता सही पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, एक भारी मालवाहक वाहन के कागजात फेल पाए जाने पर उसे चिल्हियां थाने में जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों को तोड़ने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इसका मकसद सड़क सुरक्षा को पक्का करने के साथ ही नियमों का पालन कराना है। जांच अभियान के दौरान यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) एम.एस. सिद्दीकी समेत सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।
शोहरतगढ़ में परिवहन विभाग ने 21 वाहनों का चालान किया:भारत-नेपाल सीमा पर चला अभियान, एक वाहन जब्त