BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पर गांधी जयंती पर झंडारोहण हुआ:प्रभारी ने कर्मचारियों को...

बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पर गांधी जयंती पर झंडारोहण हुआ:प्रभारी ने कर्मचारियों को कर्तव्य पालन का निर्देश दिया, मरीजों को बांटे फल


बस्ती के बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रभारी डॉ. राजेश ने अपने कर्मचारियों के साथ झंडारोहण किया। उन्होंने वहां मौजूद नागरिकों से देश के प्रति समर्पित रहने और भारत माता की रक्षा करने की अपील की। डॉ. राजेश ने कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. राजेश ने स्वास्थ्य केंद्र पर आए नागरिकों को फल और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट पीपी पांडे, आईटी सुभाष चंद्र, मुनीराम, सुनील कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन मस्तराम, टॉफी कटक धर्मेंद्र कुमार, सुरेश पाल और मोहम्मद उमर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें