महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का लाइव प्रसारण दिखाया गया। यह कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज के निर्देश पर आयोजित किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन से 4.60 लाख छात्रों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 और दशमोत्तर कक्षाओं के अल्प आय वर्ग के छात्रों को दी गई। कार्यक्रम का आयोजन बिनोद कुमार विमल ने किया। इस दौरान पूनम सिंह, शैलेश कुमार राय, सविता सिंह, सृष्टि पाण्डेय और आकाश राव समेत कई शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला को तेंदुए ने दौड़ाया:2 शावकों के साथ केले के खेत में डेरा, गांव में दहशत; वन विभाग ने टीम भेजी
›
महराजगंज में 9,285 छात्रों को 1.11 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली:समाज कल्याण विभाग ने बांटी राशि, सीएम योगी ने किया संबोधित
›
श्रावस्ती में रामनगर कुंडा मार्ग पर तार झूल रहा:हादसे का डर, ग्रामीणों ने खंभा लगाने की मांग की
›
लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन:2800 ग्रेड-पे समेत लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग
संबंधित खबरें



































