BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डीएम ने कुर्सी छोड़ दिव्यांग की सुनीं समस्या:पीएम आवास और ट्राईसाइकिल देने...

डीएम ने कुर्सी छोड़ दिव्यांग की सुनीं समस्या:पीएम आवास और ट्राईसाइकिल देने के निर्देश, समाधान दिवस में पहुंचे थे

बहराइच esa शनिवार को पयागपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। दिव्यांग को देखकर कुर्सी से उठे डीएम जनसुनवाई के दौरान करीब 1 बजे ग्राम असैला निवासी दिव्यांग करन तहसील दिवस में पहुंचा। डीएम की नजर उस पर पड़ी तो वह कुर्सी से उठकर उसके पास पहुंचे। उन्होंने करन की समस्या सुनी और उसका हालचाल पूछा। आवास और ट्राईसाइकिल दिलाने के निर्देश डीएम ने खंड विकास अधिकारी को करन का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने को कहा। आंधी-पानी से नुकसान की शिकायतें आईं समाधान दिवस में आंधी-पानी से खेतों में पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान की शिकायतें भी आईं। बिजली आपूर्ति ठप होने और खराब सड़कों से जुड़ी समस्याएं भी ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखीं। राजस्व-पुलिस की टीम बनाकर जांच के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की मौके पर जांच कर उनका जल्द निस्तारण कराया जाए।

संबंधित खबरें