BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बेलना पारा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और विशाल भंडारा हुआ:कैसरगंज विधायक आनंद...

बेलना पारा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और विशाल भंडारा हुआ:कैसरगंज विधायक आनंद कुमार यादव, डॉ अरविन्द सिंह अनिल यादव समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

0
4


ग्राम बेलनापारा कैसरगंज में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक आनंद कुमार यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधायक यादव ने महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजक मंडल और ग्रामीणों ने विधायक का गरमाजोशी से स्वागत किया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई।इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष और अपूर्वा कॉर्पोरेशनलिमिटेड के डायरेक्टर अनिल यादव ने भक्तों को संबोधित किया और कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। भाजपा नेता और जी.बी. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंह विशेन ने कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संचित सिंह, समाज सेवी डॉ. राजू यादव, समाज सेवी कमाल भाई, मंसूर भाई, मशहूर शायर और हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नीलेंद्र सिंह राणा, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. विनय प्रकाश सिंह, हिना टेंट हाउस के मालिक अतीक अहमद और गंडारा चौकी के पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन सभी गणमान्य लोगों का स्वागत समिति के आयोजकों गौरव यादव, कमलेश यादव, राम औतार यादव, छोटे लाल यादव, अनिल यादव, गुड्डू यादव, धनराज यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, पवन यादव, राजू यादव, आदित्य श्रीवास्तव, तिलक राम, मैकू लाल यादव, सांवली यादव, हिमांशु यादव, कन्हैया लाल यादव, अवध राम यादव, धर्मराज, रमेश, उमेश, पुत्तीलाल, देवतादीन यादव, सुरेश, उदयराज, डॉ. जगजीवन यादव, सुशील यादव, राम मनोरथ, राम दुलारे, संदीप यादव, अमित कुमार, विजय यादव, लोहा यादव, मंशा राम यादव, पुष्पेंद्र पाठक, कल्लू यादव, कुशल, मुंशी, राजू यादव, राम धीरज यादव, महेश यादव, मुकेश, राम सागर, बलराम, जगदीश, मदन निषाद, प्रकाश निषाद, नन्हू निषाद, मनोज निषाद और शत्रुघ्न निषाद ने किया। आयोजक मंडल ने माननीयों के आगमन एवं अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि विधायक जी एवं समस्त गणमान्य लोगों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद सभी के लिए प्रेरणादायक है तथा उनका आगमन महोत्सव के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here