भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में एक मस्जिद का मीनार फट गया। बिजली गिरने से मस्जिद के पास रहने वाले हामिद के घर की वायरिंग और बिजली का बोर्ड जलकर खराब हो गए। पास में लगे लोहे के पोल पर लगी हाईमास्ट लाइट भी टूट गई। हादसे के समय हामिद की मां घर में बैठकर खाना खा रही थीं। तेज झटके से उनके हाथ से थाली छिटककर दूर जा गिरी। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर मस्जिद के मीनार और मकान की बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा मिला। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































