BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा बाजार में श्री कृष्ण डोल शोभायात्रा निकली:जन्माष्टमी पर निकली यात्रा, पुलिस...

सिसवा बाजार में श्री कृष्ण डोल शोभायात्रा निकली:जन्माष्टमी पर निकली यात्रा, पुलिस मुस्तैद रही; झांकियों और जयकारों से गूंजा नगर

0
7

सिसवा बाजार में रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर डोल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गोपाल नगर से शुरू होकर हनुमान मंदिर, सिसवा पीएचसी, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन, रोड श्याम मंदिर और स्टेट चौक से होते हुए वापस गोपाल नगर में खत्म हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। पूरा सिसवा नगर ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य मौजूद रहे। उनके साथ चौक निचलौल और ठूठीबारी थाने का पुलिस बल भी तैनात था। शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here