BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बिजली का खंभा झुका, 11 हजार वोल्ट के तार लटके:बहराइच में हादसे...

बिजली का खंभा झुका, 11 हजार वोल्ट के तार लटके:बहराइच में हादसे का डर, ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी

0
4


बहराइच के मिहींपुरवा में गंगापुर पोस्ट ऑफिस के पास एक बिजली का खंभा झुक गया है। इससे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कई बार IGRS पोर्टल पर शिकायत की है। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई टीम मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस पर रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। लटके हुए तारों से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जो खासकर बरसात के मौसम में और बढ़ जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही खंभे को सीधा कर तारों को ठीक नहीं किया गया, तो वे DM कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उनकी मुख्य मांगें हैं कि खराब खंभे को तुरंत बदला जाए, 11000 वोल्ट के लटकते तारों को कसकर ठीक किया जाए और IGRS शिकायतों का समाधान मौके पर जाकर किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here