BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश छेदीपुरवा में दशकों बाद भी पक्की सड़क नहीं:बारिश में कीचड़ से आवागमन...

छेदीपुरवा में दशकों बाद भी पक्की सड़क नहीं:बारिश में कीचड़ से आवागमन मुश्किल, ग्रामीणों ने सरकार से जल्द निर्माण की मांग की

0
0
छेदीपुरवा में दशकों बाद भी पक्की सड़क नहीं:बारिश में कीचड़ से आवागमन मुश्किल, ग्रामीणों ने सरकार से जल्द निर्माण की मांग की

श्रावस्ती जिले के छेदीपुरवा गांव में आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क नहीं बन पाई है। जमुनहा ब्लॉक के मल्हीपुर चौराहा से सिर्फ 200 मीटर दूर होने के बावजूद ग्रामीण आज भी सड़क का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में पक्की सड़क की सुविधा नहीं पहुंची है। बारिश के दिनों में गांव की हालत और खराब हो जाती है। रास्तों पर कीचड़ और पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। रोजमर्रा के काम पर जाने वाले लोगों के साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी मुंशरिफ, ननकऊ, महाजन और रामपाल समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से गांव पर ध्यान देने और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here