BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश मिठौरा के पानेवा पनेई में कूड़े के अंबार से ग्रामीण:बदबू और गंदगी...

मिठौरा के पानेवा पनेई में कूड़े के अंबार से ग्रामीण:बदबू और गंदगी से सांस लेना मुश्किल; कूड़ाघर भी बेअसर

0
2

मिठौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पानेवा पनेई में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण चारों तरफ गंदगी फैली है। कूड़े से उठने वाली तेज बदबू से आसपास रहने वाले लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी कूड़ा उठाने और साफ-सफाई करने में लापरवाही बरत रहे हैं। समय पर कूड़ा न उठने से कचरा लगातार बढ़ रहा है। इससे मच्छर, मक्खियों और संक्रमण फैलाने वाले जीवों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कूड़ा निपटान के लिए कूड़ाघर भी बनाया गया है। इसके बावजूद कूड़े के ढेर और गंदगी की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। अगर समय रहते सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तुरंत इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और उचित निपटान की व्यवस्था करने को कहा है। ग्रामीणों को अब अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here