श्रावस्ती। जनपद में बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के निर्देशन में जनपद स्तर पर विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।उक्त अभियान के क्रम में थाना ए0एच0टी0 पुलिस टीम द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बाजार एवं चिल्हरिया मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर आमजन को मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बालश्रम की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान उपस्थित आमजन को मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 एवं एंबुलेंस सेवा-108 के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान थाना ए0एच0टी0 से प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह, उपनिरीक्षक श्री सतीश कुमार, महिला आरक्षी कंचन देवी, महिला आरक्षी अर्चना पांडेय एवं सरकारी वाहन चालक आरक्षी अमोल कुमार तथा समाजसेवी संस्था ग्रामीण बौद्ध सेवा संस्थान से प्रेम बाबू गिरी उपस्थित रहे।चेकिंग एवं जागरूकता अभियान के दौरान समस्त कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।











































