BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी समय माता मंदिर में तिनछठी पर्व पर उमड़ी भारी:भीड़ रेलवे ट्रैक...

बनकटी समय माता मंदिर में तिनछठी पर्व पर उमड़ी भारी:भीड़ रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं, हादसे की आशंका

0
5


महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बनकटी समय माता मंदिर में ‘तिनछठी’ पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। इस बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान प्रशासन और रेलवे विभाग की लापरवाही सामने आई। मंदिर परिसर से महज 20 से 30 कदम की दूरी पर व्यस्त रेलवे ट्रैक है, जिस पर दिन-रात तेज गति से ट्रेनें चलती रहती हैं। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा या भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी पुलिसकर्मी या बैरिकेडिंग नहीं थी। मंदिर और रेलवे लाइन की अत्यधिक कम दूरी के कारण श्रद्धालुओं, खासकर बच्चों और महिलाओं की जान को हर वक्त खतरा बना रहा। पर्व के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के कारण कई बार लोग अनियंत्रित होकर पटरी के करीब पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे आयोजनों में समय रहते प्रशासनिक अमला या आरपीएफ/जीआरपी मुस्तैद न हो, तो किसी भी समय कोई अनहोनी या रेल हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन को पर्व की महत्ता और भीड़ का अनुमान होने के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई हादसा हो जाता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी किसकी होगी—स्थानीय प्रशासन की, रेलवे प्रशासन की ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों से मांग की है कि भविष्य में ऐसे मेलों और पर्वों के दौरान मंदिर के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here