BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आईटीआई को जोड़ने वाली सड़क जर्जर:बड़े गड्ढों से राहगीरों को परेशानी, एंबुलेंस...

आईटीआई को जोड़ने वाली सड़क जर्जर:बड़े गड्ढों से राहगीरों को परेशानी, एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती; चुनाव में नेता करते हैं वादे।

0
4


उतरौला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और मोहम्मद नगर प्रिंट को जोड़ने वाली सड़क कई सालों से खराब हालत में है। उतरौला-मनकापुर मेन रोड से जुड़ने वाली इस जरूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। यह रास्ता मसिहाबाद, मोहम्मद नगर प्रिंट, महिली और हुसैनाबाद समेत कई गांवों को जोड़ता है। सड़क की खराब हालत की वजह से प्राइवेट गाड़ी वाले भी इन गांवों में जाने से बचते हैं। मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि खराब रास्ते की वजह से कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। गंभीर मरीजों को ठेले या बुग्गी से मेन रोड तक ले जाना पड़ता है, जिससे उनकी हालत और खराब होने का डर रहता है। मसिहाबाद प्रिंट निवासी सुहेल अहमद नियाजी ने बताया कि हर चुनाव में नेता इस सड़क को बनवाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई काम नहीं होता। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मसिहाबाद ग्रिंट आफताब अहमद उर्फ मुन्नू खां ने बताया कि सड़क की खराब हालत से स्कूली बच्चों, किसानों और रोज आने-जाने वाले ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और दूसरे राहगीरों के लिए भी यह रास्ता जरूरी है, जिसकी खराब हालत से सबको परेशानी हो रही है। राहगीरों सोनी, लियाकत और रामफेर के मुताबिक, बारिश में सड़क की हालत और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे हादसे का डर बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने लोगों के फायदे के लिए जल्द सड़क बनवाने की मांग की है, क्योंकि यह सड़क कई गांवों की बड़ी आबादी को जोड़ती है और इसे बनवाना इलाके के लिए बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here