BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में 520 किलो पटाखों का भंडारण पकड़ा, 2 गिरफ्तार:घनी आबादी में...

बलरामपुर में 520 किलो पटाखों का भंडारण पकड़ा, 2 गिरफ्तार:घनी आबादी में घरों को बना रखा था गोदाम, बिना लाइसेंस बेच रहे थे

0
4


बलरामपुर में दीपावली से पहले बलरामपुर पुलिस ने घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके घरों से कुल 520 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बिना लाइसेंस घरों में पटाखे जमा कर उनकी बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम-1884 की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घर में छह बोरियों में रखे थे 120 किलो पटाखे पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली। चूड़ी मार्केट, टेढ़ी बाजार निवासी सगीर अहमद उर्फ मुसई के मकान में पटाखे रखकर बिक्री किए जाने की जानकारी पर पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से सगीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मकान से छह बोरियों में करीब 120 किलोग्राम अलग-अलग कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। दूसरे आरोपी के घर से मिले 400 किलो पटाखे इसी दौरान पुलिस को गोविंदबाग निवासी मो. रईस के घर में भी अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने गुड़ मंडी, गोविंदबाग में छापेमारी कर रईस को गिरफ्तार किया। उसके घर से 14 बोरियों में करीब 400 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है। आरोपियों के अनुसार वे दीपावली के दौरान बड़ा परेड ग्राउंड में अस्थायी दुकान लगाकर पटाखे और अन्य विस्फोटक सामान बेचते हैं। इसके अलावा घर में पटाखे रखकर शादी और अन्य समारोहों में भी बिक्री करते हैं। आबादी के बीच भंडारण से हादसे का खतरा पुलिस के मुताबिक, घनी आबादी के बीच घरों में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामान रखा जाना गंभीर खतरे की वजह बन सकता था। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित हादसे को टाला गया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। दो टीमों ने की कार्रवाई पहली टीम में उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार, प्रीति वर्मा और जयनाथ चौहान, हेड कांस्टेबल गोविंद यादव और मुक्तेश्वर यादव तथा कांस्टेबल अभिनेश त्रिपाठी, अंशुल कुमार, सौरभ यादव, आशुतोष गुप्ता और दिवाकर भोजवाल शामिल रहे। दूसरी टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार और सूर्या प्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव तथा कांस्टेबल विनय प्रताप सिंह, नीरज कुमार, मो. असलम और अमन वर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here