BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश छावनी में लड्डू गोपाल के श्रृंगार की दुकानें सजी:जन्माष्टमी से पहले बाजारों...

छावनी में लड्डू गोपाल के श्रृंगार की दुकानें सजी:जन्माष्टमी से पहले बाजारों में खरीदारी शुरू, फैंसी सामान की मांग

0
4


छावनी कस्बे के बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर रौनक बढ़ गई है। जन्माष्टमी से दो दिन पहले ही बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, झूले, सिंहासन और झांकियों की सजावट से जुड़ी दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। कस्बे की दुकानों पर कान्हा की स्टोन-नेट, वेलवेट और मोरपंख की आकृति वाली आकर्षक पोशाकें सजी हैं। वहीं लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, पीतल, स्टील और सफेद स्टोन से बने नए डिजाइन के सिंहासन व पालने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। श्रृंगार सामग्री में मुकुट, बांसुरी, हार, कंगन, पायल और वैजयंती मालाओं की कई तरह की रेंज मिल रही है। इसके अलावा जन्माष्टमी पर स्कूलों और घरों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की फैंसी ड्रेस की मांग भी बढ़ गई है। सजावट की दुकानों पर झूले, झालर, आसन और दूसरे चमकीले सजावटी सामान भी उपलब्ध हैं। छावनी कस्बे में विनोद कुमार कसौधन की दुकान, बीके जनरल स्टोर और सुमन पूजन भंडार के अंकित भट्ट की दुकानों पर जन्माष्टमी के लिए कान्हा के झूले, पोशाक और श्रृंगार सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार आकर्षक और फैंसी सजावट के सामान की मांग ज्यादा दिख रही है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी और बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here