
तुलसीपुर नगर क्षेत्र की सड़कों पर बने टूटे और अधूरे स्पीड ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। नगर के मुख्य मार्गों पर कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर टूटकर आधे-अधूरे रह गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालक इन टूटे गतिरोधकों से बचने के लिए अक्सर उनके बीच से तेज रफ्तार में वाहन निकालते हैं। ऐसे में सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अचानक असमान सतह आने से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और उनके गिरने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार जयंत, रिंकू सिंह, कुमार अजय, अनिल और फरीद अहमद ने बताया कि कई जगहों पर गतिरोधक लंबे समय से खराब पड़े हैं।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































