
तुलसीपुर के अहलादडीह प्रेमनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कल यानी 4 सितंबर को होने वाली पूजा के लिए कमेटी के सदस्य जोर-शोर से जुटे हुए हैं। वे आज ही सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहते हैं। तैयारियों के तहत करीब 150 मीटर के इलाके में बांस लगाकर भगवा झंडे लगाए गए हैं। यह काम विजय यादव के घर से अनिल पांडे के बालाजी कलेक्शन तक किया गया है। अहलादडीह रोड पर भी पोस्टर लगाए गए हैं। जन्माष्टमी स्थल पर सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है। कमेटी के सदस्यों ने तय किया है कि डीजे साउंड और अन्य जरूरी सामान आज ही लाकर सेट कर दिया जाएगा। इससे कल पूजा के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अब सिर्फ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्ति लाना बाकी है, जो कल पूजा से पहले लाई जाएगी।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































