
श्रीदत्तगंज विकासखंड क्षेत्र के महदेइया बाजार में उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी जमा होने से ये गड्ढे दिखते नहीं हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। हाजी मार्केट के सामने सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर पहले भी कई बार गड्ढे भरे जा चुके हैं और मरम्मत भी हुई है। हालांकि, हर बरसात में सड़क फिर से खराब हो जाती है, जिससे समस्या बनी रहती है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश, दिलीप, सोनू, पप्पू और अलाउद्दीन ने संबंधित विभाग से तुरंत सड़क की मरम्मत और गड्ढे भरने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे संभावित दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी और लोगों को राहत मिलेगी।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































